{"_id":"62a77ed4a3cf3c349a356980","slug":"demonstration-against-kotwali-police-baraut-news-mrt5927510147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की घटना की आंशका जताते हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी की घटना की आंशका जताते हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। बड़का गांव के जंगल में सोमवार को गोकशी की घटना की आंशका जताते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण में क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन को जानकारी मिली कि बड़का गांव के जंगल में डॉ. किशनपाल के नलकूप के समीप स्थित खेत में गोकशी को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना पाकर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो वहां काफी खून पड़ा मिला। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि कोतवाली पुलिस के संरक्षण में क्षेत्र में लगातार गोकशी की जा रही है, लेकिन जानकारी देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग जाते हैं।
उन्होंने कहा कि मामले की जांचकर आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होने चाहिए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो गोकशी की घटनाएं माहौल खराब कर सकती हैैं। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।