{"_id":"60b2843a8ebc3ee4a4154058","slug":"demonstration-against-indiscriminate-power-cuts-baraut-news-mrt540312429","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध विद्युत कटौती के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध विद्युत कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध में लॉकडाउन में घरों में कैद लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। उन्होंने मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं, संबंधित जेई व कर्मचारियों पर ड्यूटी मेें अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
उपभोक्ताओं का कहना है कि मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की मनमानी के चलते एक सप्ताह से नगर में अंधाधुंध विद्युत कटौती की जा रही है। जिससे घरों में कैद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है, लेकिन बार-बार फोन किए जाने के बावजूद निगम के कर्मचारी जवाब नहीं देते हैं। बिजली गायब रहने से पेयजल संकट गहरा जाता है। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर उपभोक्ताओं ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस संबंध में जेई राजकुमार का कहना है कि छह नंबर फीडर का केबल खराब हो गया था। इससे उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी हुई। संविदा कर्मचारियों को सुबह में मौके पर भेज दिया था और फाल्ट को ठीक कर दिया था। प्रदर्शन करने वालों में ममता, आशु, देवेंद्र, प्रवीण, आकाश आदि शामिल रहे।