फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demolition in restorent, tension

रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, बीएसएफ जवान को पीटा

Thu, 22 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 22 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में कुछ लोगों ने खराब सामान बता कर छपरौली चुंगी स्थित रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। रेस्टोरेंट मालिक और उसके बीएसएफ में जवान चचेरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया । सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकाकर लोगों को खदेड़ा। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


छपरौली चुंगी पर दुर्गेश रेस्टोरेंट है, जिसे सुनील पुत्र हरपाल ने ठेके पर दिया हुआ है। बुधवार की रात पट्टी चौधरान का कासिम रेस्टोरेंट से सामान लेकर गया था। कुछ समय बाद वह वापस आया और समान खराब बताते हुए रुपये लौटाने की बात कही। इसे लेकर रेस्टोरेंट मालिक सुनील की उससे कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही कासिम 50-60 लोगों के साथ वहां पहुंचा और रेस्टोरेंट पर हमला बोल दिया। सुनील और उसके चचेरे भाई अनिल पुत्र महीपाल (बीएसफ जवान) को मारपीट कर घायल कर दिया। रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वहां तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को लाठियां फटकाकर खदेड़ा। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए रेस्टोरेंट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


इस संबंध में सुनील ने कोतवाली में तहरीर दी है। एसएसआई विजय सिंह ने बताया कि तहरीर ले ली गई है, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed