फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to upgrade Rehna's primary school to high school

रहतना के प्राथमिक स्कूल को हाईस्कूल तक उच्चीकृत कराने की मांग

Wed, 29 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade Rehna's primary school to high school
दोघट (बागपत)। रहतना गांव में मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में जूनियर हाईस्कूल न होने के कारण गांव के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय को जूनियर स्कूल में उच्चीकृत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में केवल प्राथमिक विद्यालय है। गांव के बच्चों को पांचवीं के बाद पढ़ाई करने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। जूनियर की पढ़ाई करने के लिए गांव के बालक व बालिकाओं को रंछाड़, बामनौली, दाहा जाना पड़ता है, जो गांव से लगभग आठ से दस किलोमीटर दूर है। इन गांवों का रास्ता जंगलों से होकर निकलता है। उन्होंने गांव के बच्चों को गांव में ही जूनियर तक की पढ़ाई दिलाने के लिए प्राथमिक विद्यालय को जूनियर तक उच्चीकृत कराने की मांग की, ताकि गांव के बालक व बालिकाओं को कक्षा आठवीं तक पढ़ाई गांव में ही करने का मौका मिल सकें। इसके अलावा बच्चों को पढ़ाई के लिए रंछाड आने जाने के लिए कृष्णा नदी पर पुल बनवाया जाए। उन्होंने गांव में पानी निकासी के लिए नाला बनवाने और खेल मैदान भी बनवाने की मांग की। बैठक में फेरू सिंह, तारे, राजपाल, राजेंद्र, रामफूल, रविंद्र, कंवरवीर, सुखपाल, हरदन, सतवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed