फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to streamline the education system

शिक्षण व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग

Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demand to streamline the education system
एसडीएम को दिगंबर जैन कॉलेज के प्रोफेसरों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन कालेज में चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को कॉलेज के कुछ प्रोफेसर तहसील पहुंचे और कॉलेज में शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त कराने और सहायक प्रवक्ता को निलंबन प्रकरण की निष्पक्षता से जांच के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति की संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर डाक्टर सुनीता, असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर नीरज और असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर कीर्ति शर्मा ने कॉलेज के ही सहायक प्रवक्ता पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, अभिलेख छीनकर रजिस्टर फाड़ने व हाथापाई का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह को शिकायत की थी। इसके बाद सहायक प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया था और उनके विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। उधर, सहायक प्रवक्ता ने भी कोतवाली में तहरीर दी थी। सोमवार को भी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के प्रोफेसर व स्टाफ एसपी से सहायक प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को मिला था। एसपी ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया था। उधर, मंगलवार को कुछ प्रोफेसराें ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि इस समय कॉलेज का माहौल पूरी तरह से बिगड़ा हुुआ है। शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। सहायक प्रवक्ता पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में डॉ. प्रज्ञान चौधरी, डॉ. डीसी मौर्य, डॉ. लाखन, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. रमेश प्रजापति, डॉ. संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed