{"_id":"5e3c55078ebc3ee5ec094d90","slug":"demand-to-complete-the-reduced-land-under-consolidation-baraut-news-mrt467619031","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटी हुई जमीन को पूरी करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटी हुई जमीन को पूरी करने की मांग की
विज्ञापन
चकबंदी में घटी जमीन को पूरी कराने की मांग
बड़ौत। बरनावा गांव के किसान की चकबंदी प्रक्रिया में डेढ़ बीघा जमीन की कम पैमाइश की गई। उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर फिर पैमाइश कराई गई, लेकिन उसकी जमीन पूरी नहंी की गई। इसको लेकर वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
आलोक कुमार त्यागी पुत्र ब्रज नारायण सिंह बरनावा गांव का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, जिसमें प्रार्थी प्रस्तावित चक जो दिया गया है वह डेढ़ बीघा कम है। उन्होंने इस संबंध में उच्च न्यायालय में वाद दायर किया तो उच्च न्यायालय के आदेश पर 26 नवंबर 2019 को पैमाइश कराई गई। इस दौरान उसकी डेढ़ बीघा जमीन कम पैमाइश की गई। 25 जुलाई को इसके खिलाफ पड़ित ने इच्छा मृत्यु की मांग की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उसकी समस्या का निदान नहीं हुआ। कुछ दबंग चक पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। पीड़ित ने एसडीएम से रकबा पूर्ण कराने की मांग की।