{"_id":"62aa204a447cc27f860fea46","slug":"demand-for-running-passenger-train-baghpat-news-mrt592909231","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन बंद होने से परेशानी, चलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन बंद होने से परेशानी, चलवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैनिक यात्री बोले, पहले चलती थी 20 ट्रेन, लेकिन अब सिर्फ आठ ही चल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दिल्ली आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। दैनिक यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
दैनिक यात्री प्रेम सिंह, मुकेश कुमार, जसवीर सिंह, निखिल कुमार, सौरभ कुमार आदि ने बताया कि दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दो वर्ष पहले कोरोना संक्रमण काल में पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। उस समय एक एक्सप्रेस ट्रेन सहित दोनों तरफ से 20 ट्रेनों का संचालन हो रहा था, जबकि अब सिर्फ दोनों और से आठ ट्रेन चल रही है। इससे जिले के काफी लोगों ने दिल्ली आवागमन करना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि किराया बढ़ाने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेन के लिए इंतजार भी करना पड़ता है। उन्होंने जल्द से जल्द पैसेंजर ट्रेनों का संचालन कराने की मांग की।