फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for action against those who withdraw money from woman's account

महिला के खाते रुपये निकालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 07 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who withdraw money from woman's account
बड़ौत। नगर निवासी मनीष चौहान, सोनू, रवि, मोना, संजीव, अक्षय, देवेंद्र आदि ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी दिव्यांग बुजुर्ग महिला शकुंतला शर्मा ने छह माह पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। कोई मोबाइल नंबर न होने पर पड़ोसी युवक का फोन नंबर आवेदन में डाल दिया था। आठ जनवरी 2022 को योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये आए थे। आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक ने बहला-फुसला कर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस संबंध में कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है, सीओ से बातचीत कर कार्रवाई की बात कहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed