{"_id":"619932d0ad37e37da325b8cd","slug":"demand-for-action-against-suspended-assistant-spokesperson-baraut-news-mrt565657727","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित सहायक प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित सहायक प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। दिगंबर जैन कालेज में बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति की संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर सहित तीन शिक्षिकाओं के साथ हाथापाई करने के मामले में निलंबित किए गए सहायक प्रवक्ता के खिलाफ प्रबंध समिति के पदाधिकारी और प्राचार्य डीएम से मिले। मामले में कार्रवाई की मांग की। डीएम ने जांच कर जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति की संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर डाक्टर सुनीता, असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर नीरज और असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर कीर्ति शर्मा ने कॉलेज के ही सहायक प्रवक्ता पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, अभिलेख छीनते हुए रजिस्टर फाड़ने व विरोध करने पर हाथापाई करने की प्राचार्य डाक्टर वीरेंद्र सिंह से शिकायत की थी। पीड़ित शिक्षिकाओं की लिखित शिकायत के आधार पर सहायक प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया था। उनके विरुद्ध कोतवाली में तहरीर भी दी गई थी। इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। शनिवार को प्रबंध समिति के डीके जैन व प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह आदि तहसील दिवस में आए डीएम राजकमल यादव से मिले और कार्रवाई की मांग की। बताया कि महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करने, अभिलेख फाड़ने पर सहायक प्रवक्ता को निलंबित किया गया है। कॉलेज की उनसे कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं है, इसके बावजूद सहायक प्रवक्ता इस मुद्दे को राजनीतिक बना रहे है। उन पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।