फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi turned away for traders due to bus closure

बस बंद होने से व्यापारियों के लिए दूर हो गई दिल्ली

Mon, 26 Jul 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Delhi turned away for traders due to bus closure
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा सराय से दिल्ली की दूरी महज 50 किमी की है। सैकड़ों व्यापारी यहां से रोजाना कारोबार के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं, लेकिन रोडवेज बस सुविधा न मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 25 वर्षों तक सुबह छह बजे एक रोडवेज की बस कस्बे के फव्वारा चौक से दिल्ली के लिए रवाना होती थी, लेकिन करीब पांच वर्षों से रोडवेज की बस आना बंद हो गई हैं। जिससे दिल्ली जाने वाले व्यापरियों को दूध के टेंपो या अन्य किसी माध्यम से जाना पड़ रहा है। व्यापरियों ने कस्बे में फिर से रोडवेज बस को चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारी अरुण मंगल का कहना है पहले फव्वारा चौक से दिल्ली के लिए बस जाया करती थी जिससे आसानी से सफर किया जाता था, लेकिन बस बंद होने से व्यापारियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी संदीप बंसल का कहना है कि सुबह जल्दी जाकर अपना कार्य समय से खत्म हो जाया करता था। शाम को उसी बस से वापस आना होता था। अब कई बसें बदलनी पड़ती है या कई लोगों को साथ लेकर प्राइवेट वाहन करना पड़ता है, जो काफी महंगा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश बंसल का कहना है कि कई बार प्रयास करने से बस का संचालन शुरु कराया गया था। लेकिन अब कई वर्षों से परिवहन की सुविधा नहीं है जिससे दिल्ली आने जाने वाले व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लोनी डिपो एआरएम से बस चलवाने की मांग करेगा।

जूता व्यापारी राजेश गर्ग का कहना है की बस के न चलने से व्यापारी टेंपो में जाते है। जिससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। जल्द ही रोडवेज का संचालन शुरू होना चाहिए। इससे व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

व्यापारी संदीप बंसल

व्यापारी संदीप बंसल- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed