फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi team became the winner in Volleyball

वालीबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली बनी विजेता, दूसरे स्थान पर रही मुजफ्फरनगर की टीम

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi team became the winner in Volleyball
कंडेरा गांव में आल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम - फोटो : BAGHPAT
प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही मुजफ्फरनगर की टीम
विज्ञापन

कंडेरा में पूर्व खिलाड़ियों की स्मृति में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव में पूर्व खिलाड़ियों की स्मृति में चल रही दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम फाइनल मैच जीतकर विजेता और मुजफ्फरनगर की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कंडेरा गांव में मंगलवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल दिल्ली और कुरुक्षेत्र की टीम के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम कुरुक्षेत्र टीम को 3-2 हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा फाइनल मुजफ्फरनगर और बागपत के बीच खेला गया। इसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने 3-1 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में दिल्ली की टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उपरांत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दिल्ली की टीम को 51 हजार रुपये व ट्रॉफी और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली मुजफ्फरनगर की टीम को 31 हजार रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली के खिलाड़ी तनिष्क को मैन ऑफ द सीरिज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सतीश अहलावत, वीरपाल तोमर, पप्पू, पुष्पेंद्र, गौरव, गुड्डू, बॉबी, अजय, सत्यप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed