{"_id":"6106e0808ebc3e83ea238df0","slug":"delhi-saharanpur-highway-turned-into-potholes-kahkra-news-mrt5500313175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में तब्दील हुआ दिल्ली सहारनपुर हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में तब्दील हुआ दिल्ली सहारनपुर हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चालक परेशान, गड्ढों में गिरकर वाहन सवार हो रहे घायल
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढों में गिरकर वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सवार भी घायल हो रहे है। खेकड़ा तहसील के पास ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल गड्ढे में आकर टूट गया। इससे पहिया निकलने पर ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। कस्बावासियों ने जिलाधिकारी से जर्जर हाल मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से लोनी तक दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे का बुरा हाल है। गहरे गड्ढे आए दिन दुर्घटना करा रहे है। रविवार की दोपहर लोनी निवासी उस्मान गांव काठा स्थित एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर लोनी जा रहा है। खेकड़ा तहसील के पास बने गहरे गड्ढे में ट्राली का पहिया आ गया। इससे ट्राली का एक्सल झटके से टूट गया। इससे चालक उस्मान भी अचानक झटका लगने से हाथ में चोट लगने पर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे खेकड़ा में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
नगरवासी जितेंद्र धामा, युवा रालोद नेता सोनू चौहान, सुनील शर्मा, नरेंद्र धामा, संदीप कुमार, अरविंद धामा, योगेंद्र कुमार आदि हाईवे पर बने गड्ढों से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी पत्र भेजकर गुहार लगा चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नगरवासियों ने जिलाधिकारी राजकमल यादव से हाईवे की मरम्मत कराकर गड्ढों से निजात दिलवाने की मांग की है।