{"_id":"5f16cb128ebc3e74a76e247a","slug":"delhi-saharanpur-dehradun-highway-will-pass-through-21-villages-of-baghpa-baghpat-news-mrt4922149126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के 21 गांव से होकर गुजरेगा दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के 21 गांव से होकर गुजरेगा दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून हाईवे
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से दिल्ली-सहारनपुर- देहरादून हाईवे का निर्माण होगा। यह हाईवे जिले के 21 गांव से होकर गुजरेगा। जनपद बागपत के विभिन्न स्थानों से गुजरने वाले हाईवे की लंबाई करीब 41.75 किलोमीटर होगी। इससे ग्रामीणों को सीधा फायदा होगा। हाईवे निर्माण के संबंध में बागपत के एडीएम के पास भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पत्र भेजा गया है।
दिल्ली-सहारनपुर- देहरादून हाईवे का निर्माण केंद्र सरकार द्वारा किया जाना है। इसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने भी पूरी कर ली है। 13 जुलाई को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इसमें बागपत के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिले के जिन जिन गांवों से होते हुए हाईवे को निकाला जाना है उनकी सूची दी गई।
बागपत जिला की यदि बात की जाएं तो 41.75 किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया जाना है। इसमें हाईवे को चौड़ा करने, चार लेन बनाने आदि का काम भी शामिल है। बागपत के गूंगाखेड़ी, छछरपुर, महावतपुर, लोहड्डा, मीरपुर, गुराना, इदरीशपुर, छचरपुर, शिकोहरपुर, हसनपुर जखेडा, सरूरपुर कलां, सादुल्लापुर, अहमदपुर गठीना, क्यामपुर, ब्राहमण पुट्ठी, जवाहरपुर मेवला, सूरजपुर महनवा, निवाडा बांगर, लधवाड़ी, निवाड़ा खादर, चौहल्दा आदि गांवों से हाईवे गुजरना है।
विज्ञापन
हाईवे बनने के बाद सभी गांव के करीब पचास हजार से अधिक ग्रामीणों को सीधा फायदा होगा। वह सीधे जहां सहारनपुर से लेकर देहरादून जा सकेंगे। वहीं ग्रामीणों को कच्ची सड़कों और रास्तों से भी निजात मिल सकेंगी। आरटीआई और सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी, मोनू पहलवान आदि का कहना है कि हाईवे निर्माण के बाद ग्रामीणों को जहां कच्ची सड़कों और रास्तों से निजात मिलेगी। वहीं हाईवे बनने के बाद जमीन की रेट में भी बढ़ोतरी होगी।
गड़करी से दिल्ली में मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
कस्बे में मेरठ बागपत मार्ग के चौड़ी करण को लेकर शीघ्र ही व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल सांसद डॉ. सत्यपाल के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलेगा और समस्या के हल की मांग करेगा। व्यापार संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि कस्बे के मेरठ बागपत मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर दुकानों पर लगाए निशानदेही की समस्या आदि के बारे में उनको अवगत कराएगा। प्रतिनिधिमंडल सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिलेगा तथा सड़क चौड़ीकरण में मकान और दुकानों के टूटने से होने वाले नुकसान आदि समस्याओं से अवगत कराएगा और समस्याओं के समाधान की मांग करेगा ताकि हाईवे भी बन जाए और दुकानदारों को भी नुकसान ना हो।