{"_id":"5f74d0278ebc3e9b99243f1c","slug":"deepak-topped-1600-meter-race-baghpat-news-mrt5037937193","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 मीटर दौड़ में दीपक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 मीटर दौड़ में दीपक अव्वल
विज्ञापन
डौला गांव में आयोजन प्रतियोगिता में 12 गांव के युवाओं ने प्रतिभाग किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। डौला गांव के वरिष्ठ समाजसेवियों की ओर से बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें 16 सौ मीटर फर्राटा दौड़ में दीपक व रिले दौड़ में काकड़ा गांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के 12 गांव के युवाओं ने प्रतिभाग किया। 16 सौ मीटर की फर्राटा दौड़ में काकड़ा गांव के दीपक ने प्रथम, कमाला के मोहित कुमार ने दूसरा तथा तवेला गढ़ी के मोहिज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ प्रतियोगिता में काकड़ा, रोशनगढ़ व डौला गांव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन कमेटी के रमानिवास शर्मा, अशोक, लोकेंद्र राणा, वीरेंद्र, अनिल गौरव, दिलीप, जयभारत, दीपक, आकाशदीप मौजूद रहे।
पैदल चाल प्रतियोगिता दो को
बागपत। जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। प्रतियोगिता में किसी भी स्कूल, कालेज व संस्था तथा नागरिक प्रतिभाग कर सकता है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आवेदक को फिट इंडिया फ्रीडम रन एवं खेलों इंडिया एप पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर आज से
बागपत। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देशानुसार एक अक्तूबर से प्रशिक्षण शिविरों का संचालन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय में वेटलिफ्टिंग खेल का प्रशिक्षण शुरू कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए दस वर्ष की आयु से अधिक के खिलाड़ी कार्यालय में शुल्क जमा कर अपना पंजीकरण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।