फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Death of two women going to bathe in Yamuna

यमुना स्नान करने जा रही दो महिलाओं की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Wed, 09 Nov 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death of two women going to bathe in Yamuna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। यमुना स्नान करने जा रही दो महिलाओं को काठा गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच श्रद्धालु बाल-बाल बचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काठा गांव निवासी ऊषा (65) पत्नी शक्ति व मुकेश (53) पत्नी उपेंद्र गांव की अन्य महिलाओं के साथ मंगलवार सुबह यमुना में स्नान करने जा रही थीं। बताया कि वह नेशनल हाईवे पार करने लगी तो दिल्ली की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ऊषा व मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच महिलाएं कुछ पीछे होने के कारण बच गईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालुओं की मौत होने से गांव में शोक
काठा गांव में यमुना में स्नान करने जा रही दो महिला श्रद्धालुओं की मौत होने से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों की सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed