{"_id":"61d090664e167c653339d785","slug":"dealer-and-brother-arrested-for-threatening-card-holders-baraut-news-mrt571669743","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों को धमकाने वाले राशन डीलर व उसका भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों को धमकाने वाले राशन डीलर व उसका भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने कार्डधारकों को धमकाने व पूरा राशन मांगने पर कार्ड निरस्त कराने की धमकी देने वाले डीलर को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
सोशल मीडिया पर लुहारी गांव के राशन डीलर का कार्डधारकों को धमकाने व पूरा राशन मांगने पर कार्ड निरस्त कराने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा था। इसके बाद डीएम राजकमल यादव के आदेश पर शुक्रवार को कमेटी में शामिल आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल, सप्लाई इंस्पेक्टर अमरेश भटनागर, क्लर्क हेमंत, अभिषेक रस्तोगी ने गांव पहुंचकर जांच की थी। इस दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद डीएम के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने कोतवाली में राशन डीलर व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भिजवा दिया।
वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर मगन सिंह गिल ने बताया कि आरोपी राशन डीलर जितेंद्र को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। बताया कि जितेंद्र व उसके भाई धर्मेंद्र के खिलाफ आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने डीएम के आदेश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।