{"_id":"61b627cfc98b2111a7758039","slug":"deadly-attack-on-lawyer-in-election-rivalry-baghpat-news-mrt5686487123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में वकील पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में वकील पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। डौला गांव में शनिवार रात चुनावी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने अधिवक्ता पर धारदार हथियार से जानलेवा कर घायल कर दिया। सिंघावली अहीर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डौला निवासी अधिवक्ता शक्तिसिंह ने बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के महाराणा प्रताप गेट से घर लौट रहे थे। इस दौरान ही गांव के निवासी दो सगे भाइयों ने चाकू व तमंचे की बट से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उनके चेहरे पर चाकुओं से कई वार किए और तमंचे से फायर करने का प्रयास भी किया। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर दोनों भाई रंजिश रखते है। उन्होंने सिंघावली अहीर थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।