फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of young man found hanging on mango tree

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का फांसी लगा शव

Mon, 07 Oct 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging on mango tree
खट्टाप्रहलादपुर गांव निवासी मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का फांसी लगा शव
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर गांव के युवक दीपक का फांसी लगा शव आम के पेड़ पर लटका मिला। वह शनिवार शाम से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। सीओ खेकड़ा के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी दीपक (22) पुत्र सुबेदार ऊर्जा निगम में संविदा पर मीटर रीडिंग का कार्य करता था। शनिवार शाम वह घर से गया था। लेकिन वापस नहीं आया। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों में चारा लेने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने आम के बाग में युवक का फांसी लगा शव आम के पेड़ पर लटका मिला। लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संधू फोर्स के साथ पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को शव नहीं उठने दिया। परिजनों ने कहा कि दीपक की हत्या की गई है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने उच्च अधिकारियों को बुलाने तक शव को नहीं उठने देने की चेतावनी दी। बाद में सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह पहुंचे। डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर जांच कराई। सीओ ने परिजनों को जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को उठने दिया। पुलिस ने दो घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। घटना की गहराई से जांच कराई जाएगी।

खट्टाप्रहलादपुर गांव में दीपक की मौत के बाद विलाप करते परिजन व जांच करते सीओ दिलीप सिंह

खट्टाप्रहलादपुर गांव में दीपक की मौत के बाद विलाप करते परिजन व जांच करते सीओ दिलीप सिंह- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed