फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dead body found of boy in barnawa area

बरनावा वन क्षेत्र में युवक का शव मिला

Fri, 11 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:09 AM IST
dead body found of boy in barnawa area
बरनावा क्षेत्र में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : BARAUT
बरनावा वन क्षेत्र में युवक का शव मिला

बिनौली (बागपत)। बरनावा के जंगल में वन क्षेत्र में बेगमाबाद गढ़ी गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बरनावा गांव निवासी सुभाष शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि रहतना बेगमाबाद गढ़ी के जंगल में स्थित बरनावा के वन्य क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। सूचना पर इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां आसपास के गांवों के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने कई घंटे तक शनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। पुलिस का मानना है कि यह देखने से नौकर प्रतीत हो रहा है। उसके पैरों में विद्युत करंट से झुलसने के भी निशान हैं। अपनी चप्पल भी वह अपने हाथों में लिए है। ऐसा प्रतीत होता है कि करंट लगने से कहीं मौत होने के बाद शव यहां फेंका गया हो। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed