{"_id":"64985729e04592b5e60b56e4","slug":"dead-bodies-of-cop-couple-reached-baghpat-were-found-dead-in-the-flat-last-rites-performed-in-front-police-2023-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat : बरनावा पहुंचे दंपती के शव, फ्लैट में मिले थे मृत, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat : बरनावा पहुंचे दंपती के शव, फ्लैट में मिले थे मृत, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
Sun, 25 Jun 2023 08:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Jun 2023 08:34 PM IST
सार
गाजियाबाद के एक फ्लैट में शनिवार को दो जिंदगियां मौत की नींद सो गईं। सिपाही राजेश पत्नी को बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने एक न सुनी। पत्नी की मौत के बाद राजेश ने भी मौत को चुन लिया। रविवार दोपहर को दंपती के शव उनके आवास पर बरनावा पहुंचे। जहां पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
baghpat news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोनी के आकाश विहार कालोनी में स्थित फ्लैट में आत्महत्या करने वाले बरनावा के सिपाही दंपती के शव रविवार की देर शाम बरनावा पहुंचे तो उनके घर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। आरएएफ अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में सिपाही दंपती का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
बता दे कि बरनावा गांव निवासी राजेश उम्र (24) वर्ष यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर गाजियाबाद तैनात था। उसने एक वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई जोनी की साली मीनाक्षी जो आरएएफ 108 मेरठ में सिपाही पर तैनात थी से प्रेम विवाह किया था। शनिवार को को दोनों सिपाही दंपती के शव लोनी के आकाश विहार कालोनी में स्थित फ्लैट में मिले। पुलिस के अनुसार मीनाक्षी का शव बेड पर पड़ा था और राजेश का शव फांसी के फंदे पर लटका था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Suicide: मीनाक्षी को अस्पताल ले चलो...,राजेश चीखता रहा पर मूकदर्शक बने रहे पड़ोसी, फिर खामोश हो गईं दो जिंदगी
विज्ञापन
रविवार को देर शाम सिपाही दंपती के शव जैसे ही बरनावा पहुचे तो उनके घर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। पिता राजे, मां बीरमति, भाई जोनी,विक्की आदि परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।
सूचना पर आरएएफ 108 मेरठ से सहायक कमांडेंट गोपालराम, सहायक निरीक्षक बोबिन्दर, सहायक उपनिरीक्षक सुनील, केशपाल, सचिन, अरुण शर्मा व बिनौली थाने इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस फोर्स के साथ पहुचे। इसके बाद गमगीन माहौल में सिपाही दंपती का अंतिम संस्कार किया गया।
आरएएफ 108 मेरठ में तैनात मीनाक्षी बहुत ही होनहार व साहसी थी। आरएएफअधिकारियों के अनुसार वह 15 अगस्त व 26 जनवरी को दिल्ली के इंडिया गेट पर होने वाली परेड में बाईक स्टंट का कार्यक्रम करती थी और महिला सशक्तिकरण के बढ़ावा के लिए कार्य करती थी।