फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters gave the message of cleanliness by taking out a rally

रैली निकालकर बेटियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 09 Mar 2022 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Daughters gave the message of cleanliness by taking out a rally
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय व चतुर्थ इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बेटियों ने नगर के मुख्य मार्गों से जन-जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मालती व कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा की देखरेख में रासेयो द्वितीय ईकाई का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। प्रथम सत्र में छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। इसके उपरांत बेटियों ने बिजरौल रोड पर स्वच्छता का संदेश देकर जन-जागरूकता रैली निकाली। शिविर को सफल बनाने में पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण सौलंकी, डॉ. रघुराज समेत कॉलेज के अन्य स्टाफ का योगदान रहा। उधर, चतुर्थ ईकाई के शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी की देखरेख में हुआ। इस दौरान बेटियों ने बावली चौराहा, नई बस्ती ,पट्टी चौधरान होते हुए शिविर स्थल दयानंद बाल विद्या मंदिर में पहुंची। बेटियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर को सफल बनाने में नगेंद्र तोमर, गौरव तोमर, राजकुमार आर्य, विनोद कुमार भारद्वाज, शिवानी, प्रिया, चंचल, डॉ. विनय, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. मदनपाल, डॉ. नीलम राणा ,डॉ. उर्वेंद्र, नरेंद्र, डिंपल कश्यप, नेहा, पूजा, अंकिशा, प्रिया, शिवानी, दीपा, प्रिंसी, तनु, सोनम, मीनू, आंचल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed