फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters are not weaker than anyone, ready to face any situation

बेटियां नहीं किसी से कमजोर, हर परिस्थिति से जूझने को तैयार

Fri, 21 Oct 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Daughters are not weaker than anyone, ready to face any situation
बागपत के गेटवे इंटरनेशल स्कूल में आत्मरक्षा का प्रदर्शन करती छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बृहस्पतिवार को गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिससे छात्राएं विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा खुद कर सके। वहां आत्मरक्षा के गुर सीखते हुए छात्राओं ने कहा कि वह किसी से कमजोर नहीं है और हर परिस्थितियों से जूझने के लिए तैयार रहती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रधानाचार्य अमित चौहान ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है और ऐसे में बेटियों के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर विपरीत परिस्थितियों में कोई खुद की सुरक्षा कर सकता है तो वह अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकता है। कहा की छात्राएं आत्म रक्षा के गुर सीखकर आगे बढ़ रही है और वह उनके लिए भी उदाहरण बन रही है जो इसके लिए झिझकती है।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रेनर नीरज रंगा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए टिप्स दिए और उनको आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो समेत अन्य तकनीकों के बारे में बताया। छात्राओं को मंच पर बुलाकर प्रैक्टिस कराई गई। इस दौरान शिक्षक अजय राणा, संजय शर्मा, प्रतिभा राज, सवेरा जैन, मनोरमा, सिरीन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तकनीकों के बारे में बताया गया
ट्रेनर नीरज रंगा ने छात्राओं को बॉक्सिंग पंच, ताइक्वांडो, लॉक्स, सेल्फ डिफेंस ट्रिप के बारे में बताया। उनका कहना है कि लड़कियों के साथ जिस तरह से आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सभी स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण मिलना चाहिए।

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मौजूदा समय में जरूरी
आत्मरक्षा के गुर सीख रही छात्राएं परी जैन, कनिष्का त्यागी, अवनी त्यागी, रिया, अनामिका, वंदना, नंदनी, खुशी गोयल, प्रेरणा, माही, रूपा, ईशा, स्नेहा, प्रत्या, तनवी आदि का मानना है कि आत्मरक्षा के लिए मौजूदा समय में बालिकाओं के लिए प्रशिक्षण जरूरी है और सभी को प्रशिक्षण लेना चाहिए। ताकि विपरीत परिस्थिति होने पर उसका सामना करने में परेशानी न हो। छात्राओं ने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने के बाद वह अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं।

बागपत के गेटवे इंटरनेशल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित  आत्मरक्षा के कार्यक्रम में

बागपत के गेटवे इंटरनेशल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित आत्मरक्षा के कार्यक्रम में - फोटो : BAGHPAT

बागपत के गेटवे इंटरनेशल स्कूल में आत्मरक्षा का प्रदर्शन करती छात्राएं

बागपत के गेटवे इंटरनेशल स्कूल में आत्मरक्षा का प्रदर्शन करती छात्राएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत के गेटवे इंटरनेशल स्कूल में आत्मरक्षा का प्रदर्शन करती छात्राएं

बागपत के गेटवे इंटरनेशल स्कूल में आत्मरक्षा का प्रदर्शन करती छात्राएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देता नीरज रंगा

बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देता नीरज रंगा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed