{"_id":"6b4345017a48bb35e69a6e28c1e39f9e","slug":"daughter-called-from-behind-closed-windows-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...बंद खिड़कियों के पीछे से बेटी ने पुकारा है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...बंद खिड़कियों के पीछे से बेटी ने पुकारा है
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर कन्या भ्रूण हत्या एवं बेटियों को शिक्षित करने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
क्षेत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर महिला सशक्तिकरण पखवाडे़ का आयोजन जागरूकता के साथ किया जा रहा है। रविवार को कार्यक्रम की जिला कोआर्डिनेटर रेहाना सुल्ताना काजी के नेतृत्व में मुबारिकपुर, निरोजपुर, फिरोजपुर, फखरपुर आदि गांवों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
मदर सेवा संस्थान लखनऊ की कलाकार टीम द्वारा बेटी की सुरक्षा व शिक्षा की आवश्यकता का संदेश दिया गया। महिला सशक्तिकरण पखवाड़ा के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के तहत गीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया।
...बंद खिड़कियों के पीछे से बेटी ने पुकारा है, आजादी हमको भी प्यारी, आजादी ही नारा है, गीत के माध्यम से युवाओं की टीम ने नागरिकों को जागरूक किया। उषा, सहारनपुर की बबली, आकिब, अहमद, पीयूष, सुमित्रा आदि ने गीतों के माध्यम से बेटी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
जिला समन्वयक रेहाना सुल्ताना काजी ने बताया कि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक महिला सशक्तिकरण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। सामाजिक संस्था नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति का सहयोग रहा। समिति के महासचिव देवेंद्र धामा ने लिंगानुपात के आंकड़ों को बताया।