फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dashavatar Leela and Mahishasura Slaughter staged

बच्चों ने किया भगवान विष्णु के दशावतार और महिषासुर वध का मनमोहक मंचन

Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dashavatar Leela and Mahishasura Slaughter staged
ागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में रामलीला में युद्घ का मंचन करते छात्र - फोटो : BAGHPAT
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को रामलीला का मंचन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भगवान विष्णु के दशावतार लीला तथा दुर्गा द्वारा महिषासुर के संहार का मंचन किया। छात्रों ने हनुमान चालीसा का गायन कर रामायण के चरित्रों को प्रदर्शित किया। इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक कृष्णपाल व प्रधानाचार्य अमित चौहान, डॉ. राजबल, करम सिंह चौहान, सुनील चौहान व अनिल चौहान ने दीप जलाकर किया। मंचन में पुरुषोत्तम श्रीराम, रावण, हनुमान का अभिनय कर मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने राक्षसों द्वारा विश्वामित्र का यज्ञ भंग, विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को मांगना, ताड़का वध, शिव धनुष भंग और श्रीराम वनवास व रावण वध की लीला का सुंदर मंचन किया। इसके उपरांत स्कूल प्रांगण में रावण के पुतले का दहन किया गया। मंच का संचालन कनिष्का, कनक व चंचल ने किया। कार्यक्रम में संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभाराज, सवेरा, शुभम, निपुण, सानिया, संध्या, टीना आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

शाकंभरी देवी के जागरण में झूमे श्रद्धालु
फोटो - 8
चांदीनगर। सिंगोली तगा गांव के शाकंभरी देवी मंदिर पर विजयदशमी के अवसर पर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रि में मंदिर में माता रानी का जागरण किया गया। इसमें माता की भेंट पर श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर में सुबह में सैकड़ों लोगों ने हवन में आहुति दी और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम को जागरण में माता की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। माता की भेंट पर लोग थिरकने के लिए मजबूर हो गए। कार्यक्रम में राजेंद्र, आजादवीर, धवल, मोहित, भूरे, ब्रजमोहन, दयानंद, दीपक, मंदिर समिति के सदस्य का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed