फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dasaratha's son was born Suni Kana, Manahu Brahmanand Samana

दशरथ पुत्र जन्म सुनि काना, मानहु ब्रह्मानंद समाना

Tue, 27 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dasaratha's son was born Suni Kana, Manahu Brahmanand Samana
बागपत में रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/चांदीनगर। नगर में श्री रघुवर रामलीला समिति की ओर से ठाकुरद्वारा में चल रही रामलीला में भगवान राम के जन्म की लीला का मंचन किया। श्रीराम राम का जन्म होने पर राजा दशरथ पुत्र का जन्म सुनकर ऐसा महसूस करते हैं कि जैसे वह ब्रह्मानंद में समा गए हैं। पुत्र का जन्म होने पर उनके मन में प्रेम जागृत होता है और शरीर पुलकित हो उठता है।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम का जन्म होते ही पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है। राम के जन्म पर अयोध्या में खुशियां मनाई जाती हैं। नगरी के लोग नृत्य करते हे और मिठाइयां बांटते हैं। उधर जनक नगरी में जनता बारिश न होने पर राजा जनक से अपना दुखड़ा सुनाती है। जनक व्याकुल होकर मुनियों के साथ मंत्रणा करते है और रानी के साथ सोने का हल चलाते है। हल चलाते समय हल एक जगह आकर रुक जाता है। राजा के आदेश पर वहां खोदाई कराने पर एक घड़े में कन्या का जन्म होता है, जिसका नाम सीता रखा जाता है। रामलीला में कमेटी के अध्यक्ष संजय रुहेला, ओमप्रकाश, सुजीत, संजय, मोंटी, विनोद गुप्ता, बिजेंद्र गौतम, नन्दलाल, राजीव गुप्ता, सोनू गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुभाष लखेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर रटौल के शिव मंदिर में रामलीला समिति के तत्वावधान में रामजन्म व ताड़का वध की लीला का मंचन किया। रामलीला मंचन में ब्रजमोहन व रामु शर्मा के अभिनय पर खूब तालियां बजाईं। पंडित कुश प्रसाद शास्त्री, ब्रजमोहन शर्मा, पम्मी कश्यप, महेंद्र शर्मा, मानसिंह, देवेंद्र अरोरा, चंद किरण, संजय अरोरा, बंटी गुप्ता, अंकुर गुप्ता, लाला राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में ताड़का लीला का मंचन किया। कमेटी के अध्यक्ष पंडित अंकुर शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, यूनुस खान, आशु शर्मा, संदीप पांचाल, अनिल कुमार, नवीन देवेंद्र, पुरा महादेव मंदिर समिति के सचिव पंडित संजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed