फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DAP and Urea will be provided to farmers at old price only

पुरानी कीमत पर ही मिलेगी किसानों को डीएपी व यूरिया

Fri, 09 Oct 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
DAP and Urea will be provided to farmers at old price only
पुरानी कीमत पर ही मिलेगी किसानों को डीएपी व यूरिया
विज्ञापन

-जिले में 11 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध
बागपत। शासन ने उर्वरकों के दामों में वृद्धि कर दी है, लेकिन रबी की बुआई के लिए किसानों को पुरानी कीमतों पर ही उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे। बागपत की सहाकरी समिति एवं उर्वरक की दुकानों पर 11 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है, जिससे किसानों को रबी की फसल की बुआई के लिए पुरानी कीमतों के आधार पर ही उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिले में 36 सहकारी समितियां, 25 गन्ना समिति की दुकानें सहित लगभग 250 उर्वरक की दुकानें है। सरकार ने डीएपी के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की है। अब डीएपी का बोरा 1150 रुपये की बजाए 1200 रुपये का मिलेगा। बागपत की सभी दुकानों पर 11 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक पुराने मूल्य पर उपलब्ध है। जिले की 36 सहकारियों समितियों पर 3500 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। पुराना स्टॉक उपलब्ध होने के कारण किसानों को रबी की फसल की बुआई के दौरान पुराने मूल्य के आधार पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षाधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में पर्याप्त उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है। किसानों को पुराने मूल्य के आधार पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर कॉपरेटिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की 36 समितियों पर 3500 मीट्रिक टन डीएवी उपलब्ध है। रबी की बुआई के लिए समितियों से पुराने दाम पर ही डीएपी उपलब्ध कराई जाएगी।
उर्वरक का नाम उपलब्ध स्टॉक
यूरिया 2801.802
डीएपी 6035.953
एनपीके 900.245
कंपोस्ट 1.850
पोटाश 758.250
सल्फर 524.375
कुल 11025.475
नोट :- सभी आंकड़े कृषि विभाग से लिए गए है तथा उर्वरक की मात्रा मीट्रिक टन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed