{"_id":"68c7128744335049cf00ae34","slug":"dance-started-in-folk-cultural-program-police-stopped-it-baghpat-news-c-28-1-bag1001-138422-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगे ठुमके, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगे ठुमके, पुलिस ने रोका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। फतेहपुर पुट्ठी गांव में चल रहे तीन दिवसीय लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर ठुमके लगाए गए। इसकी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्यक्रम रोक दिया। साथ ही आयोजकों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
फतेहपुर पुट्ठी गांव में तीन दिन पहले लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम सांग का आयोजन किया गया, जो दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक संचालित किया गया। इसमें आसपास के गांवों के काफी ग्रामीण भी शामिल हो रहे हैं।
लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला कलाकारों और कुछ युवकों ने फिल्मी गानों पर आपत्तिजनक डांस कर दिया। इसकी वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और फतेहपुर गांव पहुंचकर कार्यक्रम बंद करा दिया। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम बंद करा दिया गया और फिर शुरू करने पर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।