फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cylinder mein aag

सिलिंडर में आग लगने से अफरा तफरी मची

Mon, 18 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
cylinder mein aag
सिलिंडर में आग लगने से अफरा तफरी मची
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। आजाद नगर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। पहले मोहल्ले वासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

आजाद नगर गली मेें संजीव और दीपक सगे भाई हैं और किराए के मकान में रहते है। दीपक रविवार को दोपहर के समय गैस पर खाना बना रहा था। तभी गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पहले उन्होंने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और सिलिंडर को नाले में फेंक आग बुझाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed