{"_id":"646f58e9d755352a2401e434","slug":"cyber-thugs-stole-thousands-from-computer-operators-account-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-805-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: साइबर ठग ने कम्प्यूटर ऑपरेटर के खाते से हजारों उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: साइबर ठग ने कम्प्यूटर ऑपरेटर के खाते से हजारों उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। ब्लॉक बिनौली में कम्प्यूटर ऑपरेटर के खाते से साइबर ठग ने हजारों की नकदी उड़ा दी। कम्प्यूटर ऑपरेटर ने शाखा प्रबंधक व साइबर क्राइम सेल को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। बिनौली निवासी कम्प्यूटर ऑपरेटर कौटिल्य धामा पुत्र बिजेंद्र धामा ने बताया कि बुधवार शाम उसे एप्स चेक विड्रॉल के माध्यम से 5600 रुपये निकालने का मैसेज प्राप्त हुआ। बताया कि उक्त धनराशि को उसने नहीं निकाला और ना ही उसके मोबाइल नम्बर पर किसी की कॉल या ओटीपी आया। उसने शाखा प्रबंधक व साइबर क्राइम सेल को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। कार्यवाहक शाखा प्रबंधक अचिन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर चंदायन गांव निवासी
सम्यक जैन पुत्र संजय जैन से साइबर ठग ने उसका पेनकार्ड डायवर्ट होने की बात कर उससे 4300 रुपये की नकदी ठग ली है। पीड़ित ने थाने पर सूचना देकर साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सम्यक जैन पुत्र संजय जैन से साइबर ठग ने उसका पेनकार्ड डायवर्ट होने की बात कर उससे 4300 रुपये की नकदी ठग ली है। पीड़ित ने थाने पर सूचना देकर साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन