{"_id":"5f7379078ebc3e9b8f2e5cbc","slug":"cultural-youth-can-bring-change-in-society-baghpat-news-mrt5036056101","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कारित युवा ही समाज में ला सकता है परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारित युवा ही समाज में ला सकता है परिवर्तन
विज्ञापन
संस्कारी युवा ही समाज में ला सकता है परिवर्तन
दोघट। आर्य कल्याण समिति के तत्वावधान में दो माह से चल रहे राष्ट्र कल्याण यज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंगलवार को दाहा में समापन हो गया। यज्ञ में मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है।
संस्कार से ही युवा समाज में परिवर्तन ला सकते हैं। आज युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। समाज व देश के विकास के लिए नशा मुक्त समाज का निर्माण करना होगा। आर्य समाज की ओर से गांव-गांव युवा निर्माण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक कृष्णपाल मलिक ने कहा कि आर्य समाज सुधार आंदोलन के रूप में पुन: अपनी भूमिका को बढ़ाते हुए समाज उत्थान के कार्यक्रमों में तेजी लाएं। चरित्रवान समाज के बगैर अच्छे राष्ट्र की परिकल्पना करना संभव नहीं है। कार्यक्रम का संचालन डॉ रवि शास्त्री ने किया। इस मौके पर आर्य समाज दाहा के प्रधान सुशील राणा, यशवीर राणा, विजय सिंह राठी, अमरपाल आर्य मवीकला, पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, पूर्व कमांडेंट रविकांत राणा, सविता आर्या,आभा राणा, सुरेश पाल, कुलदीप पंवार, सहेंद्र, सुनीति आर्या, गिरवर आर्य आदि का सहयोग रहा।