फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crushing stopped in Malakpur sugar mill due to workers' strike

कर्मचारियों की हड़ताल से मलकपुर चीनी मिल में पेराई बंद

Sat, 01 Jan 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Crushing stopped in Malakpur sugar mill due to workers' strike
बड़ौत के मलकपुर मील में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर मलकपुर मिल में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार की रात प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहने की बात पर अडिग रहे। इससे मिल की पेराई को बंद हुए 24 घंटे से अधिक का समय हो गया। चीनी मिल के बार गन्ना लदे वालों की लंबी कतार लगी हुई है, वहीं 50 गांवों से 36 हजार किसानों के सामने गन्ना किसानों के सामने गेहूं बुवाई का संकट भी खड़ा हो गया है। किसानों ने भी चेतावनी दी कि यदि जल्द मिल प्रशासन ने इस समस्या का समाधान नहीं निकाला तो क्षेत्र के किसान भी एकजुट होकर मिल पर धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

मलकपुर शुगर मिल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को हड़ताल शुरू कर दी थी। देर शाम मिल प्रबंधन के अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच कर्मचारियों की घंटे तक वार्ता भी चली। एसडीएम सुभाष भी मौके पर पहुंचे, लेकिन वार्ता बेनतीजा रहने के बाद मिल कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। तभी से मिल की पेराई बंद है। शनिवार की सुबह भी मिल कर्मचारियों ने परिसर में धरना शुरू करते हुए मिल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि काफी लंबे समय से उनके प्रमोशन रुके हुए हैं। इसके अलावा जो मानदेय उन्हें दिया जा रहा है, वह पूर्ण नहीं दिया जा रहा, जबकि 2018 में लिखित समझौता हुआ था। उसका पालन मिल प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया है। कर्मचारियों के इंसेंटिव काटे जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत कर्मचारियों को दिया जाएं। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर सोनू, रविंद्र शर्मा, बलराम, देवरत, रविंद्र तोमर उर्फ पप्पू, आलोक, हरिमोहन, देवेंद्र, अरविंद कुमार, अजय आदि रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में मिल के अध्याशी विपिन चौधरी का कहना है कि कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही कोई समाधान निकाल लिया जाएगा।
दो दिन में 1.60 लाख क्विंटल गन्ने की नहीं हो सकी पेराई
चीन मिल के गन्ना प्रबंधक मुकेश मिल के अनुसार मिल की प्रतिदिन की क्षमता 80 हजार क्विंटल पेराई करने की है। दो दिनों से मिल बंद है, इसलिए अब तक 1.60 लाख गन्ने की पेराई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने भी दी चेतावनी
सिनौली गांव के किसान विपिन पूनिया, राजेन्द्र, प्रदीप मान का कहना है कि पेराई बंद होने के चलते खेत खाली नहीं हो रहे है। इससे जुडे़ क्षेत्र के किसानों के सामने गेहूं बुवाई का संकट खड़ा हो गया है। दो दिन से किसान गन्ना नहीं तौल पा रहे है। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान भी एकजुट होकर मिल पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर देेंगे।

बंद पड़ा मलकपुर मील।

बंद पड़ा मलकपुर मील।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed