फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowds in the market dismantled the rules

बाजारों में उमड़ी भीड़, लोगों ने उडाई नियमों की धज्जियां

Sat, 08 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Crowds in the market dismantled the rules
बागपत। नगर के बाजारों में शुक्रवार को खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ी। उसने कोरोना गाइड लाइन के नियमों का पालन नहीं किया। दुकानों पर खरीददारी के लिए पहुंचे लोग एक-दूसरे से सटकर खरीददारी करते रहे। सब्जी और फलों के ठेलों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर खरीददारी की। कोतवाली पुलिस ने नगर के मुख्य बाजारों और मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में लोगों को जरूरत का सामान खरीदने के लिए प्रशासन ने सुबह आठ बजे से 11 बजे तक दुकानें खोलने की स्वीकृति दी है। शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। दुकानदारों ने भी नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों को सामान दिया। नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, यमुना रोड बाजार, पांडव रोड बाजार में दुकानों पर भीड़ लगी रही। यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। लोग एक-दूसरे से सटकर खरीददारी करते नजर आए। सब्जी और फलों के ठेलों पर भीड़ लगी रही। बाजार में कुछ लोग बिना मास्क घूमते नजर आए। कोतवाली पुलिस ने नगर के बाजार और मुख्य मार्गों पर चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए। पुलिस ने मास्क का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान किए। सुबह 11 बजे के बाद बाजार बंद कर दिया गया। इसके बाद नगर के मार्गों और बाजारों पर सन्नाटा पसर गया। लोग घरों में कैद हो गए। नगर के मुख्य मार्गों और हाईवे पर भी वाहनों की संख्या कम हो गई। लोगों ने घरों में रहकर नियमों का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed