{"_id":"60fb05e48ebc3ef75a5e8382","slug":"crowds-gathered-for-shopping-in-the-markets-baghpat-news-mrt548717243","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दो दिन की सप्ताहिक बंदी को देखते हुए शुक्रवार को नगर के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर खरीदारी की। दुकानों पर लोग एक दूसरे से सटकर खरीदारी करते नजर आए। कुछ लोगों ने मास्क का प्रयोग करना भी जरुरी नहीं समझा। कोतवाली पुलिस ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर चैकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई के दौरान लोग इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आए।
शनिवार व रविवार को होने वाली दो दिन की साप्ताहिक बंदी के चलते शुक्रवार को बाजार में काफी भीड़ रही। लोगों ने सुबह से शाम तक खरीदारी की। बाजार में आए लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया और दुकानदारों ने भी लोगों को गाइडलाइन का पालन नहीं कराया। अधिकांश दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते नजर आए तो कुछ लोग बाजारों में बिना मास्क खरीदारी करते नजर आए। नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस ने गाइड लाइन व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने नियमों का पालन न करने वालों के चालान किए। चेकिंग के दौरान लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए।