फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd of devotees gathered in the cave Baba temple

गुफा वाले बाबा मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, पूजा कर मन्नत मांगी

Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in the cave Baba temple
बागपत के गुफा वाले मंदिर में पूजा करने के बाद उमड़ी भीड़। - फोटो : BAGHPAT
यूपी के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं ने दीप जलाए, होली भी खेली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। होली पर सरूरपुर कलां में गुफा वाले बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां कई जिलों के अतिरिक्त अन्य राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना करने के साथ ही दीप जलाकर मन्नत मांगी। वहां श्रद्धालुओं ने होली भी खेली और मेले में खरीदारी की।

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सरूरपुर कलां गांव के समीप गुफा वाले मंदिर पर होली पर दो दिवसीय मेला लगता है। इसमें बागपत के आसपास के कई जिलों के अतिरिक्त हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड तक के श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां बृहस्पतिवार को मेला शुरू हुआ तो श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करके घर में सुख शांति की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस ने पहले ही वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। इसके बाद भी हलके वाहन वहां से गुजरे। जिस कारण जाम लग गया। वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed