फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd gathered in the markets for Navratri, huge shopping took place

Baghpat: नवरात्र को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी, आज शैलपुत्री की होगी पूजा

Tue, 09 Apr 2024 11:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2024 11:17 AM IST
सार

नवरात्र आज से शुुरू हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Crowd gathered in the markets for Navratri, huge shopping took place
नवरात्र को लेकर बाजार में पूजन सामग्री खरीदतीं महिलाएं। संवाद

विस्तार

नवरात्र आज से शुुरू हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। जहां एक ओर मंदिरों को सजाया जा रहा है। वहीं बाजारों में माता रानी की प्रतिमा के साथ नारियल, चुनरी के अलावा व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री की बिक्री हो रही है। सोमवार को पूरे दिन श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन


नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में दिनभर उत्साह रहा। दिनभर बाजारों में खरीदारी करने के लिए महिला और पुरुषों की भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लांग, सुपारी, कपूर सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री खरीदी।

विज्ञापन

नौ दिन के व्रत में अन्न से परहेज किया जाता है, इसलिए बाजार में कुट्टू, फल, व्रत के अन्य सामानों की भी दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ लगी रही। दुकानदार नीटू ने बताया कि सादा कलश 25, रंगीन कलश 30 और माता की चुनरी 10 से लेकर 40 रुपये में बिक रही है। नारियल 20 और देवी दुर्गा की मूर्ति 20 से 150 रुपये में बेची जा रही है।

उधर, पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि नवरात्र की पूजा व व्रत विधि-विधान से करने पर मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। नवरात्र के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कलश स्थापना, अखंड ज्योति, माता की चौकी आदि तरह के पूजा अर्चना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed