फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd gathered in Jan Vishwas Yatra, flowers showered with conch shell

जन विश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़, शंखनाद के साथ हुई पुष्पवर्षा

Fri, 24 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Jan Vishwas Yatra, flowers showered with conch shell
अमीनगर सराय मोड़ पर लोगो का अभिवादन करते सांसद डा.सत्यपाल सिंह व मोहित बेनीवाल व मौजूद सचिन डागर - फोटो : BAGHPAT
- भाजपा की जन विश्वास यात्रा की दूसरे दिन बागपत से हुई शुरूआत, बालैनी तक होता रहा स्वागत
विज्ञापन

- केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षियों की रैली से ज्यादा हमारी यात्रा में लोग जुट रहे
- सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अपराध, जातिवाद व आतंकवाद से छुटकारा, विकास कराना होंगे चुनावी मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा की जन विश्वास यात्रा की दूसरे दिन बागपत से शुरूआत हुई तो उसमें भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा का शंखनाद के साथ स्वागत किया गया तो पुष्पवर्षा की गई। बागपत से बालैनी तक यात्रा का स्वागत होता रहा। पुरा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा मेरठ में प्रवेश कर गई।
यात्रा का राष्ट्र वंदना चौक पर विधायक योगेश धामा और जितेंद्र धामा प्रमुख के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। अग्रवाल मंडी टटीरी में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के पहुंचते ही शंखनाद शुरू हो गया। गेटवे स्कूल के विद्यार्थियों ने ढोल व बैंड बजाकर यात्रा का स्वागत किया। भीड़ काफी जुटने के कारण सड़क जाम हो गई और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बली गांव के सामने भाजपा नेता प्रदीप बली ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। गांव डौला में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र डौला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। सराय मोड़ पर भाजपा नेता सचिन डागर के नेतृत्व में यात्रा पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। यात्रा का पुरा महादेव पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शशांक मलिक के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। पुरा महादेव मंदिर में सभी नेताओं ने पूजा अर्चना की और यहां से यात्रा मेरठ में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन

सराय मोड़ से सचिन डागर के नेतृत्व में निकाला जुलूस
यात्रा जब सराय मोड़ पर पहुंची तो भाजपा नेता सचिन डागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। यात्रा का स्वागत करने के बाद वाहनों पर सवार कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। यात्रा के आगे बाइकों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पार्टियां परिवार, भाजपा जनता के लिए कर रही काम: डा. सत्यपाल
सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अन्य सभी पार्टियां परिवार के लिए काम करती है, जबकि भाजपा केवल जनता के लिए कार्य कर रही है। भाजपा इस बार चुनाव को अपराध, जातिवाद, आतंकवाद से छुटकारा दिलाना व विकास कार्य कराने को मुद्दा बनाएगी। कहा कि प्रदेश में 2017 में गड्ढा युक्त सड़के थी और आज यात्रा गड्ढा मुक्त सड़कों से ही निकल रही है। जहां की सड़कें अच्छी होगी, वहां व्यापार, रोजगार सबकुछ अच्छा होगा। हाइकोर्ट द्वारा यूपी में चुनाव टालने की बात पर सांसद ने कहा कि चुनाव का समय सावधानियों के साथ ठीक से गुजर जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों से ज्यादा मुस्लिमों को भाजपा सरकार में योजनाओं का ज्यादा लाभ मिला है।
विपक्षियों की रैली से ज्यादा हमारी यात्रा में लोग जुट रहे: संजीव बालियान
जन विश्वास यात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यूपी में दोबारा से भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि लोगों को पता चल गया है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था काफी बेहतर हुई है और विकास भी लगातार हो रहा है। कहा कि विपक्षियों की रैलियों से ज्यादा हमारी यात्राओं में लोग जुट रहे है। इनमें भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ज्यादा है। इससे साफ है कि आज भी भाजपा ही सभी लोगों के दिल में बसी है। सत्ताधारी पार्टी के कोरोना नियमों का पालन नहीं करने को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।

यात्रा में ये रहे मौजूद
जन विश्वास यात्रा के प्रभारी व अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, एमएलसी अंजाना गोपाल, सासंद प्रदीप चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक योगेश धामा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, वरिष्ठ नेता सचिन डागर, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जितेंद्र धामा प्रमुख, टटीरी चेयरमैन डा. विनोद कुमार, नीरज शर्मा, डा. नीरज कौशिक, यात्रा के सह संयोजक सत्यव्रत आर्य, वरिष्ठ नेता रामपाल नेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, राकेश जैन, निशांत चौधरी, जसवीर सोलंकी, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, कृष्णपाल चेयरमैन, पवन शर्मा, योगेश गुर्जर, इंद्रपाल प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, अरुण प्रधान, राकेश प्रधान, आला सिंह प्रधान, रामनिवास डायरेक्टर, करतार प्रधान, सुरेश ठाकुर, योगेश मास्टर, रणदीप सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed