फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crisis on the future of children arose

सिर से पिता का साया उठा, तीन बच्चों के भविष्य पर संकट

Thu, 03 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Crisis on the future of children arose
अमर उजाला अपनत्व अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना महामारी ने कई परिवारों को जिंदगीभर भर का दंश दे दिया। कई मासूमों के भविष्य पर संकट खड़ा कर दिया। परिवार में कमाने वाले इकलौते व्यक्ति के चले जाने से मासूमों के भरण-पोषण और पढ़ाई में भी दिक्कतें सामने आ सकती हैं।

बड़ौत ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति चीनी मिल में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी के अतिरिक्त 15 साल का बेटा और 10 व 8 साल की दो बेटियां हैं। उनके परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं रहा है। गृहस्वामी पिछले दिनों बीमार हुए तो उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां छह दिन उपचार चलने के बाद भी तबीयत बिगड़ती चली गई। इसके परिणामस्वरूप उनकी बीती 26 मई को मृत्यु हो गई। परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीनों बच्चों के भरण-पोषण और पढ़ाई के खर्च की समस्या अब इस परिवार के सामने खड़ी हो गई है। पति की मौत के बाद बच्चों की मां उनके भविष्य को लेकर बहुत चिंतित है। फिलहाल तो ये भी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed