{"_id":"ea3f6344d8312969d32209ce23c8e2b8","slug":"young-man-killed-in-village-halalpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलालपुर गांव में युवक का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हलालपुर गांव में युवक का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के हलालपुर गांव में युवक की हत्या कर दी गई। शव को गांव के पास की सड़क पर डालकर उसे दुर्घटना दर्शाने का प्रयास किया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से थाना छपरौली पर चार को नामजद करते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया और दो फरार हो गए।
शुक्रवार को सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए, तो गांव से छपरौली जाने वाली सड़क पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा, जिसके सिर को बुरी तरह से कुचला गया था। उसी के पास एक बाइक पड़ी थी। शव को सड़क पर डालकर उसे दुर्घटना दर्शाने का प्रयास किया गया था। शव की पहचान गांव के ही 38 वर्षीय ओमसिंह के रूप में हुई।
थोड़ी देर में ही घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक की पत्नी व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से गांव के की तीन पुत्रों सहित उनके पिता पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मामला रुपयों के लेनदेन का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चर्चा है कि ओमसिंह ने अपने एक पड़ोसी को 4 लाख रुपये उधार दिए थे, जिसके मांगने पर क्षुब्ध होकर उसकी हत्या कर दी गई। एसओ छपरौली धर्मेन्द्र पंवार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर इसी गांव के रामदिया व उसके पुत्रगण पंकज, नीरज व गौरव 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि अभी तक हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।