फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman mown down in broad daylight

दिन दहाड़े महिला को गोलियों से भूना

Fri, 27 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो / अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 27 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman mown down in broad daylight
बाइक सवार बेखौफ तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने अपनी भाभी के साथ कोर्ट की तारीख पर जा रही महिला को उसकी स्कूटी से खींचकर गोलियों से भून डाला। महिला की मौत की संतुष्टि के बाद ही बदमाश वहां से भागे। दहशतजदा लोग घरों में दुबक गए। मृतक महिला की भाभी ने उसके सेना में जवान पति समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बिनौली क्षेत्र के तितरौदा निवासी सेना के जवान संजय की पत्नी प्रियंका (36) अपने पति से विवाद के कारण इन दिनों अपनी भाभी के साथ बड़ौत के कमला नगर में रहती थी। उसका पति से कोर्ट में वाद चल रहा है। उसके  परिजनों के अनुसार कोर्ट में चल रहे वाद में प्रियंका को ससुराल पक्ष की ओर से धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे  प्रियंका अपनी भाभी मीनू के साथ स्कूटी से बागपत कोर्ट में तारीख पर जा रही थी। गुराना मार्ग पर 30 फुट रोड पहुंची, तो तीन बाइक सवार युवक अचानक वहां आए और उन्होंने प्रियंका को स्कूटी से खींचकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। प्रियंका शोर मचाते हुए जान बचाकर भागी, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। लोग घरों में दुबक  गए, और हमलावरों ने उसे गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका की भाभी मीनू ने बताया कि हमलावरों ने करीब छह गोलियां प्रियंका पर बरसाई, प्रियंका की मौत की संतुष्टि करने के बाद ही हमलावर वहां से तमंचे लहराते हुए आराम से बाइक पर भाग गए। सूचना पर बड़ौत पुलिस के अलावा एसपी रवि शंकर छवि, एएसपी विद्या सागर मिश्र, सीओ सीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से 315 बोर के दो खोखे भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया है।


पुलिस ने जब प्रियंका का शव उठाने का प्रयास किया, तो उसकी भाभी मीनू पुलिस से भिड़ गई। उसने कहा कि जब तक उनकी मां नहीं आएगी शव नहीं उठाने दिया जाएगा। माहौल बिगड़ने की आशंका देख पुलिस ने जबरन शव उठा लिया। इस संबंध में भाभी मीनू ने प्रियंका के पति संजय समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed