{"_id":"36cb41293c0498d4c8aab61083a966f1","slug":"wine-factory-caught-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कसबे में पुलिस ने छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। वहां से भारी मात्रा में बनाई गई नकली शराब बरामद की है। वहीं, भड़ल चेक पोस्ट पर पुलिस ने दो शराब माफियाओं को अवैध शराब के साथ पकड़ा है।
टीकरी कसबे में एक मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नरेश पाल के मकान पर छापा मारा तो वहां नकली शराब बनाई जा रही थी। इस दौरान वहां मौजूद शराब माफिया फरार हो गया।
पुलिस ने यहां से 96 बोतल, 38 पव्वे भरे हुए, 65 बोतल व 22 पव्वे खाली तथा दो लीटर शराब और नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया है। थानाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि मौके से नकली शराब और शराब बनाने की सामग्री पकड़ी है। पुलिस ने नरेशपाल के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उधर, रविवार को भड़ल चेक पोस्ट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक सेंट्रो कार सवार लोग चेकिंग को देखकर कार को मोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। तलाशी लेने पर कार से 14 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुर्ई है।
पुलिस ने कार में सवार दो शराब माफिया दीपक पुत्र रमेश व सूरज पुत्र हनीफ निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है।