फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife and sister-in-law arrested

पत्नी अौर साली का हाथ काटने वाला गिरफ्तार

Mon, 08 May 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 08 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
दोघट । कस्बा टीकरी में पत्नी और साली का हाथ काटने वाले बबलू को पुलिस ने दाहा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कहा वह पत्नी को लेने गया था, लेकिन साढू़ के परिवार ने उस पर हमला बोल दिया था। आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन


शामली के टिटौली गांव निवासी बबलू कश्यप तीन मई को कस्बा टीकरी में अपने साढू़ सतीश के घर अपनी पत्नी लक्ष्मी को लेने के लिए आया था। दोनों के बीच तीन माह से विवाद चल रहा था। झगड़ा होने पर बबलू ने हमला कर पत्नी लक्ष्मी, साली बेबी के हाथ काट दिए थे, यही नहीं साढू़ के भाई कर्मवीर और उसकी पत्नी मुनेश पर हमला कर घायल कर दिया था। मुकेश की हालत अब भी गंभीर बनी है।
विज्ञापन


दोघट थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया  पुलिस टीम ने बबलू को दाहा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उस पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा। पुलिस पूछताछ में बबलू कश्यप बताया उसकी पत्नी लक्ष्मी को तीन माह पहले उसका साढू़ सतीश लेकर आया था। बार-बार कहने के बाद भी उसके साथ पत्नी को नहीं ले जाने दे रहा था। वारदात के दिन भी वह अपने तहेरे भाई की शादी में शामली के कांधला थाना क्षेत्र के नाला गांव में आया था। पुलिस का दावा है यहां पर आरोपी ने शराब पी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने साथी काला और अपने बेटे को लेकर टीकरी आ गया। यहां  उसने अपनी पत्नी को घर चलने के लिए कहा, लेकिन बेबी ने इसका विरोध कर दिया। आरोपी ने कहा कर्मवीर, मुकेश, बेबी ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया।  इस बीच बेबी घर में रखा धारदार हथियार ले आई और उस पर हमला करने का प्रयास किया। 

हमले से बचते हुए तबल को छीनकर सभी पर हमला कर दिया।  इसके बाद अपने दो वर्ष के बेटे को लेकर खतौली में अपनी मौसी के घर चला गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तबल टीकरी के जंगल से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed