{"_id":"610842150f77232fed3374a0","slug":"up-news-the-crooks-has-shot-the-driver-and-later-robbed-the-revolver-of-ado-panchayat-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहसिक वारदात से हड़कंप: चालक के सिर में मारी गोली, फिर एडीओ पंचायत की रिवाल्वर लूटी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुस्साहसिक वारदात से हड़कंप: चालक के सिर में मारी गोली, फिर एडीओ पंचायत की रिवाल्वर लूटी, जानें पूरा मामला
Tue, 03 Aug 2021 12:35 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:35 AM IST
सार
बेखौफ बदमाशों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चालक सिर में गोली मार कर घायल कर दिया और उससे एडीओ पंचायत की लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर फरार हो गए
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को कलक्ट्रेट के सामने एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह के चालक गौरव को सिर में गोली मार कर घायल कर दिया और उससे एडीओ पंचायत की लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में चालक को जिला अस्पताल से गाजियाबाद रेफर किया गया है। दिनदहाड़े कलक्ट्रेट के सामने हुई दुस्साहसिक वारदात से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
रठौड़ा निवासी गौरव बागपत ब्लॉक एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह की गाड़ी पर चालक है। विकास भवन में दोपहर बाद डीपीआरओ की बैठक थी। गौरव गाड़ी से एडीओ को लाया था। बैठक से पहले एडीओ अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर गाड़ी में ही गौरव के पास छोड़ गए। इसके बाद गौरव गाड़ी लेकर कलक्ट्रेट के सामने अविकसित कॉलोनी पहुंचा और गाड़ी हाईवे के किनारे खड़ी कर मीटिंग खत्म होने का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
चार बजे बैठक खत्म होने के बाद एडीओ ने गौरव को फोन किया तो उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में किसी राहगीर ने फोन पर उन्हें गौरव को गोली लगी होने की जानकारी दी। इसके बाद एडीओ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार गोली गौरव के सिर में फंसी हुई थी, एक गोली सीने से पार होकर निकल गई। चालक का गाजियाबाद के यशोदा नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है। सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन