{"_id":"543204021300a61edbcb35ad878f6a70","slug":"two-young-girl-left-school-in-fear-of-eve-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के डर से दो बहनों ने कॉलेज छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के डर से दो बहनों ने कॉलेज छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विशेष समुदाय की महिला का कहना है कि उसकी दो बेटियों के साथ कॉलेज जाते समय अहैड़ा गांव के तीन-चार युवक छेड़छाड़ करते थे। उनके भय से उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया है। आरोपी घर पर भी परेशान कर रहे हैं। इससे वे काफी परेशान हैं। उसने कोतवाली पर शिकायत की है।
महिला ने बताया कि उसका पति जेल में बंद है। वह प्राईवेट नौकरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। उसकी दो बेटी अग्रवाल मंडी टटीरी के एक इंटर कालेज में पड़ती है। एक कक्षा 10 तथा दूसरी 11वीं में है। अहेड़ा गांव के दूसरे समुदाय के तीन-चार युवक उनकी बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं।
उनके साथ कॉलेज में आते-जाते समय छेड़छाड़ करते हैं। मना करने पर आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। परेशान होकर उसकी दोनों बेटियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। अब आरोपी उन्हें घर पर भी परेशान कर रहे हैं। मकान के आसपास घूमते रहते हैं। उनके साथ छेड़छाड़ कर फब्तियां कसते हैं।
विज्ञापन
उसकी बेटियों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे वे काफी भयभीत हैं। शिकायत करने के बावजूद अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बुधवार को कोतवाली पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि मामले उनके संज्ञान में आ चुका है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए गए तो बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी।