{"_id":"b2804d7460704c38c8a5ea12a6cfe0e7","slug":"two-killed-in-accidents-on-the-highway-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसों में दो की मौत, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर हादसों में दो की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 10 Sep 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सरूरपुर और गुफा बाबा मंदिर के पास दो हादसों में सब्जी विक्रेता बिजेंद्र कुमार (40) और सतवीर सिंह (55) की मौत हो गई। सतवीर का बेटा राहुल समेत दो लोग घायल हो गए।
फैजपुर निनाना निवासी बिजेंद्र (40) पुत्र ब्रह्म सिंह सब्जी बेचता है। बताया जाता है कि बिजेंद्र बुधवार सुबह करीब सात बजे साइकिल पर सवार होकर सब्जी लेने के लिए बड़ौत जा रहा था।
जैसे ही वह सरूरपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रही होंडा सिटी कार ने बिजेंद्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर गौरीपुर मोड़ के पास कार और चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद हाईवे पर गुफा-बाबा मंदिर के पास बाइक पर सवार जिवाना निवासी सतवीर, उसका बेटा राहुल तथा गूंगाखेड़ी निवासी वीरपाल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
बाद में घायल सतवीर की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि सतवीर की बाइक को भी होड़ा सिटी गाड़ी ने ही टक्कर मारी है, जबकि सरूरपुर चौकी प्रभारी का कहना है कि होड़ा सीटी ने केवल बिजेंद्र को कुचला है। सतवीर की बाइक को किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी है।
उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। होंडा सिटी चालक दिल्ली के लक्ष्मीनगर के पांडव नगर निवासी विशाल शर्मा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।