फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trying to cut cattle in Baghpat, smuggler ran

बागपत में गोवंश कटान की कोशिश, तस्कर भागे 

Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trying to cut cattle in Baghpat, smuggler ran
पशु - फोटो : अमर उजाला
बागपत। पुराना कसबा चौकी क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धानपुरा में गोवंश कटान की कोशिश की गई। लोगों केे आता देख तस्कर भाग निकले। जिंदा गाय को किसी तरह गड्ढे से निकाला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक मौके पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


केतीपुरा के निकट मोहल्ला मिर्धानपुरा में एक प्लॉट के गड्ढे में गोवंश कटान की सूचना हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को मिली थी। मंगलवार की रात यह लोग पुलिस को सूचना देकर खुद मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर तस्कर भाग निकले। किसी तरह जिंदा गाय को गड्ढे से निकालकर बुग्गी में लादा किया। इस बीच कसबा चौकी इंचार्ज एमपी सिंह भी पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। श्रीनिवास ने कहा पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। तस्कर गोवंश कटान से बाज नहीं आ रहे हैं। देर रात तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी हुई है। बरामद गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया। पदाधिकारियों ने कहा गाय को चोटिल किया। हंगामा करने वालों में  राहुल चौहान, सुनील चौहान, बलवीर चौहान, संजय कुमार, कल्लू चौधरी, सुबोध शामिल रहे।
विज्ञापन


युवती से गैंगरेप, पुलिस से शिकायत
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। युवती का कहना है कि वह अपने घर में मौजूद थी, इस बीच कुछ युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत की, लेकिन फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed