फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tried to rob woman's Asmat

महिला की अस्मत लूटने की कोशिश

Wed, 27 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 27 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा और बड़ौत थाना क्षेत्र के पीड़ित महिलाओं ने एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोपी खुले आम घूम रहे हैं और पुलिस किसी भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


खेकड़ा थाना क्षेत्र की  महिला ने एसपी दफ्तर में दिए ज्ञापन में बताया वह मंगलवार सुबह अपने घर में अकेली थी। परिजन बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक घर में घुसे।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, उसकी अस्मत लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर शराबा होने पर वहां लोग इकट्ठे  हो गए। लोगों को देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना की थाना में तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ सीओ श्वेतांभ पांडेय ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है। आरोपियों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी। 

दुष्कर्म के आरोपी दे रहे हैं धमकी 
बड़ौत क्षेत्र की महिला एसपी को दिए ज्ञापन में कहा उसके साथ पांच माह पहले सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस संबंध में थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।


आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार भयभीत है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed