{"_id":"5b1e27e436f4cf0c6eaadbba36fcb57c","slug":"three-dead-in-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने पर मासूम सहित तीन की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने पर मासूम सहित तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
बागपत में मेला देखकर गांव लौट रहे बाइक सवार चार लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। नीचे गिरने पर ट्रैक्टर ने चारों को कुचल दिया जिनमें पांच साल के मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे ग्राम काठा निवासी शफीक पुत्र चमन (20) अपने चचेरे भाई शाहरुख (13) पुत्र महमूद, आयान (5) पुत्र राशिद और नईम (15) पुत्र अख्तर के साथ बाइक से शहर के दिल्ली रोड पर लगा मेला देखने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे।
जैसे ही वे राष्ट्र वंदना चौक पर ब्लॉक कार्यालय के निकट पहुंचे तभी बड़ौत की ओर से तेज गति से से आ रहे ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी बाइक ट्रैक्टर के नीचे आ गई और बाइक सवार चारों लोगों ट्रैक्टर से कुचले गए।
विज्ञापन
इनमें मासूम आयान के अलावा शफीक और नईम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आयान इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा का नर्सरी का छात्र था, जबकि नईम सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत का कक्षा 8 का छात्र था।
शाहरुख भी इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा का कक्षा छह का छात्र है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। परिजनों एवं अन्य लोगों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलते ही सपा नेता राजुद्दीन, सपा नगर अध्यक्ष भूरू सभासद, हाजी फिरोज, सिराजुद्दीन मौके पर पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली चालक को गिरफ्तार करने एवं सड़क पर डिवाइडर ठीक कराने की मांग उठाई।