फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   three arrested in video case

वीडियो प्रकरण में तीन पकड़े

Sat, 04 Mar 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Sat, 04 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी कर बनाई वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने नामजद एक आरोपी व फरार चल रहे दो आरोपियों के पिता को साजिश रचने में गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीन को कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में दोघट थानाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर बामनौली गांव के आईटीआई कॉलेज के पास आरोपी राशिद के होने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह बड़ौत में मजदूरी करता है। छह माह पूर्व वसीम पुत्र नूरद्दीन निवासी बामनौली उसे बड़ौत से बुलाकर गांव ले गया था। 
विज्ञापन


गांव में कृष्णा नदी के पास टीले पर उनको समीर पुत्र शकील, नासिर पुत्र साजिद, समीर पुत्र पप्पू निवासीगण बामनौली व गुड्डू पुत्र सत्तार निवासी गोयला जनपद मुजफ्फरनगर मिले। उन युवकों ने ही यह वीडियो बनाई है। वह तो अलग जाकर बैठ गया था। उसे इसके बारे में कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि फरार आरोपियों के दो परिजनों को साजिश रचने का मुल्जिम बनाया है। जिनमें आरोपी समीर के पिता पप्पू उर्फ शकील व वसीम के पिता नूरद्दीन शामिल है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया है।


उधर, पुलिस की विवेचना में दो लोगों के ओर नाम सामने आए है। पुलिस ने उनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल रहे सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed