{"_id":"8c2d2483309c83ad8976df333bd9189d","slug":"the-prize-is-50-thousand-paramveer-tugana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार का इनामी हुआ परमवीर तुगाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार का इनामी हुआ परमवीर तुगाना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने छपरौली ब्लाक प्रमुख का बेटा एवं हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना पर बागपत पुलिस की संस्तुति पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा है।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक परमवीर तुगाना छपरौली थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। परमवीर एक लाख रुपये के इनामी रह चुके अपराधी प्रमोद गांगनौली का साथी रह चुका है। पुलिस के मुताबिक परमवीर ने ही क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए अपने साथी प्रमोद की हत्या की है।
जबकि इससे प्रमोद के परिजन संतुष्ट नहीं है। परमवीर तुगाना ने 12 अगस्त 2014 को ट्यौढ़ी गांव में बड़ौत तहसील के सब रजिस्ट्रार रामकिशोर शर्मा और उनके पड़ोसी राजवीर सिंह की पुलिस सुरक्षा में गोलियों से भूनकर हत्या की थी। इसके अलवा आरोपी पर कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिली। बागपत एसपी ने आरोपी परमवीर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की संस्तुति की थी।
शासन ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि परमवीर तुगाना पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित होने की जानकारी मिली है। हालांकि उनके पास इस संबंध में अभी तक कोई पत्र नहीं आया है। परमवीर की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।