फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The junkie rushed to the people of the contractor

नशेड़ियों ने ठेकेदार के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 18 Apr 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Tue, 18 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। सांसद आदर्श गांव पलड़ी में पिछले कई महीनों से विद्युत निगम के ठेेकेदार मनोज के कुछ लोग विद्युतीकरण का कार्य कर रहे हैं। रविवार की देर शाम भी कर्मचारी विद्युतीकरण के कार्य में लगे  थे। तभी वहां से गुजर रहे कुछ नशेड़ियों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर नशेड़ी युवकाें ने ठेकेदार के कर्मचारी गौरव आदि को घेरकर उनकी धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने शोर मचाया तो काफी संख्या मेें लोग वहां पर एकत्र हो गए और नशेड़ियों को घेर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि बाद में शिव कुमार चौधरी के आवास पर आयोजित पंचायत में नशेड़ियों ने माफी मांगते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की बात कहीं। लोगों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। पंचायत में ग्राम प्रधान के पति श्रीपाल, बाबूराम, दिनेश कुमार, शिव कुमार चौधरी, रामगोपाल आर्य आदि रहे। इस घटना के कारण गांव में कई घंटे तनाव की स्थिति रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed